देशभर में कड़ाके की ठंड का दौर शुरु, Delhi में फ्लाइटें डिले, घने कोहरे से बढ़ने लगीं दुर्घटनाएं

WEATHER NEWS

नई दिल्ली। Weather News: देशभर में कड़ाके की ठंड का दौर शुरु हो गया है। कई राज्यों में सुबह से ही घना कोहरा पड़ रहा है। जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर भी देखा जा रहा है,दिल्ली में फ्लाइटों की उड़ाने भी प्रभावित हो रही हैं। सोमवार को दिल्ली के आइजीआइ एयरपोर्ट पर घना कोहरा होने से कई फ्लाइटों ने देरी से उड़ान भरी।

कई शहरों में कोहरे से विजिविलटी जीरो

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्थानीय प्रसाशन स्कूलों के समय में भी बदलाव किया है। नर्सरी से 5वीं कक्षा तक के बच्चों का समय अब 7 से बढ़ाकर सुबह 9 बजे कर दिया गया है। जिससे बच्चों को ठंड के दिनों में परेशानी न हो।

कोहरे और ठंड का असर तो बाजरों में भी देखा जा रहा है। देशभर के कई शहरों में मार्केट सुबह 11 बजे तक खुल रहे हैं। वहीं देर रात में सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम होने लगी है।

पंजाब समेत उत्तर भारत के सातों राज्यों में ठंड का अच्छा खासा असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 11 घंटे तक कोहरा छाया रहा। यही स्थिति आगामी दो दिनों तक रहने वाली है।
इसलिए मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

हालांकि बढ़ती ठंड का यह कहर फसलों के लिए फायदे भरा रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने से बादल साफ रहेंगे। जिससे नमी बढ़ेगी। लेकिन सुबह-शाम कोहरा पड़ने के आसार बने हुए हैं। कई शहरों में कोहरे से विजिविलटी जीरो रही।

दिल्ली में तेज कोहरा पड़ना रविवार रात से शुरु हुआ है। सोमवार की सुबह भी दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा रहा,12 बजे के बाद से इसका असर कम होना शुरु हुआ। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर भी विजिविलटी जीरो रही। इससे कई फ्लाइटों को देरी से उड़ान की परमिशन मिली।

सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ने लगी

कोहरे से अब सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं, पंजाब के अमृतसर शहर में एक पुल पर घने कोहरे की वजह से करीब 10 वाहन आपस में भिड़ गए, इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर तो वहीं 12 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। हरियाणा और पंजाब दोनों ही राज्य में तेज ठंड का कहर जारी है।

मौमस विभाग ने सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री बताया है, जो कि सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। वहीं बात करें न्यूनतम टेम्परेचर की यह 7.6 दर्ज किया गया है। वहीं कल यानी मंगलवार को कुछ ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। दिन का तापमान 24 और तो वहीं रात का तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।